फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Separated from the lover in the Quarantine Center, the girlfriend severed the nerve of her hand, created a stir

मोहब्बत: क्वारंटीन सेंटर में प्रेमी से अलग किया तो प्रेमिका ने खतरे में डाली अपनी जान

Mon, 18 May 2020 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
Separated from the lover in the Quarantine Center, the girlfriend severed the nerve of her hand, created a stir
हाथ की नस काटी...

बिसौली-बदायूं रोड के क्वारंटीन सेंटर में शनिवार रात एक युवती ने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार रात गैर प्रांतों से लौटे प्रवासियों के साथ एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा था। उन्हें अलग-अलग कमरों में ठहराया गया। बताया जा रहा है कि इससे गुस्साई प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन


शनिवार को सैकड़ों मजदूरों को लेकर एक श्रमिक ट्रेन महाराष्ट्र से बरेली पहुंची थी। इसमें बदायूं के करीब छह दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। बताते हैं कि देर रात उन्हें बरेली से प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने क्वारंटीन सेंटर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर पर तैनात लेखपाल और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें खाना खिलाया। फिर पुरुषों को अलग और महिलाओं को अलग कमरे में ठहराया दिया। इन प्रवासियों में एक प्रेमी जोड़ा भी मुंबई से भाग कर आया था। बताते हैं कि 24 वर्षीय युवती मुंबई के एक मोहल्ले की रहने वाली है।

जबकि उसका प्रेमी दूसरे समुदाय का है और अलापुर क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। दोनों पांच-छह दिन पूर्व मुंबई से भागे थे। एक दिन मुंबई के क्वारंटीन सेंटर में रहे। फिर श्रमिक ट्रेन में सवार होकर यहां तक पहुंच गए। बताते हैं कि देर रात क्वारंटीन सेंटर में मौजूद तहसीलदार रामनयन सिंह, लेखपाल और पुलिस कर्मी प्रवासियों के इंतजाम में लगे थे।

उसी वक्त युवती ने नेल पॉलिस की शीशी को तोड़कर हाथ की नस काट ली। उसे देखकर कमरे में मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया। जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। जहां सुबह तक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। उसके बाद सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी सुरक्षा में एक पुलिस कर्मी और महिला कांस्टेबल लगाई गई है।

इधर, युवक को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसकी सूचना पर सुबह एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवती से जानकारी ली। पुलिस ने युवती के परिवार वालों और मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। उनके आने तक पुलिस की सुरक्षा में रहेंगे।

युवती की हालत फिलहाल ठीक है। उसका इलाज चल रहा है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार वालों के अनुसार की जाएगी।- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed