{"_id":"2d0a1fade588e328818dc56a65117935","slug":"sempling-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के खिलाफ चला अभियान
बदायूं।
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पूर्व मिलावट को चले विशेष अभियान में अबतक 45 नमूने भरे गए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीमों ने बदायूं और बिल्सी में छापामारी कर दूध, मिठाई, मावा, तेल आदि के नौ सैंपल भरे। सभी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बिल्सी में हलवाइयों के अलावा एक चिलिंग प्लांट से दूध का सैंपल लिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में छापामार अभियान चलाया गया। शहर में जिला राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के साथ छापामार टीम ने मैकूलाल की दुकान पर सोनपपड़ी का सेपंल लिया। प्रकाश स्वीट्स से मावा का ओर पथिक चौक नैना स्वीट्स से छेना का सेंपल लिया। मूसाझाग के गांव कुनऊ निवासी ज्ञान सिंह पुत्र हरद्वारी के मावा, सकतपुर निवासी लेखराज पुत्र नेतराम से मावा का नमूना लिया। छापामार टीम में एफएसओ एसके पांडेय और जवाहर लाल शामिल रहे। बिल्सी टीम में शामिल एफएसओ अक्षय गोयल और केजे सिंह के अनुसार इस्लामनगर रोड स्थित मधुसूदन घी वालों का चिलिंग प्लांट से दूध का नमूना लिया। बिल्सी बंबा चौराहे पर लल्लू हलवाई के यहां से मावा का, दिलीप पुत्र रामप्रकाश की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। रुदायन में राहुल पुत्र दिनेश चंद्र के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। छापामारी के दौरान हड़कंप रहा। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार जिले में होली पर 45 नमूने भरे गए। इसमें मिठाई के 13, मावा के नौ, पनीर के तीन, दूध के नौ, तेलों के पांच, नमकीन के दो, मसाला, पापड़, बिस्कुट, घी आदि के नमूने शामिल हैं।