{"_id":"a3492481764d82ea8afcccf653d93de1","slug":"self-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण लेकर करें स्वरोजगार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण लेकर करें स्वरोजगार : डीएम
बदायूं।
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। डीएम शंभूनाथ ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगी।
उद्घाटन सत्र में बोलते हुए डीएम शंभूनाथ ने पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का जिले में खुलना एक बहुत ही सुखद अनुभव है। इसमें प्रशिक्षण लेकर न सिर्फ कौशल विकसित होगा। बल्कि स्वरोजगार कर प्रशिक्षार्थी अपने पैरों पर भी खड़ा हो सकेगा। यहां तेलंगाना से आए हुए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भी भाग लेकर अपने अनुभवों को जनसमूह के सामने रखा। बताया कि रोजगार प्रशिक्षण पाकर इंसान अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकता है। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख एनके मित्तल ने बताया कि बैंक की ओर से समाज के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं में बैंक सर्वोच्च भागेदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बैंक की ओर से ऋण भी प्रदान किया जाएगा। ताकि वह आसानी से अपना रोजगार शुरू कर सकें। इसके अलावा कामधेनु योजना पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक एसएम बिर्हने, पीडी, डीडीएम नाबार्ड, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, उपआयुक्त, एनआरएलएम, एलडीएम चारू भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।