{"_id":"6158ab998ebc3e334a5ec2a3","slug":"seizure-of-five-tractor-trolleys-including-jcb-digging-soil-for-road-construction-badaun-news-bly4616412144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को मिट्टी खोदाई कर रही जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को मिट्टी खोदाई कर रही जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास पीली मिट्टी के खनन प्वाइंट पर दबिश देकर खोदाई कर रही जेसीबी मशीन समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने खनन विभाग की टीम को भी कोतवाली बुला लिया। इसकी भनक लगते ही पालिका के कई ठेकेदार कोतवाली पहुंचे और खनन करने की परमिशन का लेटर सौंपा। ठेकेदारों ने बताया कि मिट्टी सड़कों के निर्माण के लिए खोदी गई है। पुलिस ने खनन को अवैध बताकर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है।
खनन प्वाइंट पर कार्रवाई का मामला शनिवार तड़के करीब छह बजे का है। दरोगा सुशील पवार और शिशुपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास से जेसीबी मशीन और पीली मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर उनके चालकों से परमिशन को लेकर बात की। चालकों ने मिट्टी की खोदाई उझानी में सड़कों के निर्माण से पहले भराव में इस्तेमाल के लिए बताई। बाद में पुलिस कर्मी चालकों के साथ सभी वाहनों को लेकर कोतवाली पहुंचे और खनन अधिकारी को पूरे मामले से अवगत करा दिया। खनन विभाग की टीम भी कोतवाली आ गई। टीम ने खनन प्वाइंट पर मौका मुआयना भी किया।
चालकों की सूचना के बाद कोतवाली पहुंचे ठेकेदारों में अवनीश गुप्ता समेत कई लोगों ने खनन की परमिशन से जुड़ा लेटर भी दरोगा को सौंप दिया। साथ ही यह भी बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े अंतिम बिल से 30 रुपये घनमीटर के हिसाब से वह रॉयल्टी भी जमा करते हैं। खनन की परमिशन 28 सितंबर से आठ अक्तूबर तक बताई गई है। दोपहर तक पसोपेश के बीच पुलिस ने जेसीबी और पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। ठेकेदारों की मानें तो पुलिस ने वाहन चालकों को भी शाम तक कोतवाली से नहीं छोड़ा है। इसे लेकर शाम तक गहमागहमी का भी माहौल बना रहा।
विज्ञापन
ठेकेदारों ने दी निर्माण कार्य बंद कर देने की चेतावनी
उझानी। नगर पालिका परिषद के निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों ने पुलिस कार्रवाई के बाद बैठक की। ठेकेदार वीरेश गुप्ता ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से नगर में कई सड़कें निर्माणाधीन हैं। इसके लिए मिट्टी भराव की भी जरूरत है। इसीलिए विभागीय स्तर की कार्रवाई को पहले ही पूरा कर लिया गया था लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। पुलिस की अड़ंगा बरकरार रहा तो वह निर्माण कार्य बंद कर देंगे।
पुलिस ने खनन को लेकर कार्रवाई की है, इस बारे में उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है। ठेकेदारों की ओर से भी उन्हें अवगत नहीं कराया गया है। फिर भी कार्रवाई नियमानुसार ही होगी। किसी का उत्पीड़न नहीं हो सकता। - गजेंद्र सिंह, सीओ