फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seize three raid machines of the forest department

वन विभाग की छापेमारी तीन आरा मशीन जब्त

Sat, 01 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक। Updated Sat, 01 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
लभारी, ततारपुर, कादारचौक में चल रहीं थीं अवैध मशीन
विज्ञापन

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ज्यादातर विभाग अब सक्रिय हो गए हैं। पुलिस, परिवहन विभाग के बाद अब वन विभाग ने भी अवैध रूप से चल रहीं आरा मशीनों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को हुई छापेमारी में वन विभाग की टीम ने कादरचौक में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से चल रहीं तीन आरा मशीनों को जब्त कर लिया।

डीएफओ समीर कुमार और रेंजर सतेंद्र चौधरी की टीम ने शुक्रवार को कादरचौक, ततारपुर और लभारी में छापेमारी की। ततारपुर में एक आम के बाग में ही आरा मशीन चल रही थी। इसे जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही लभारी और कादरचौक में भी एक-एक आरा मशीन जब्त की गई। जिले में सहसवान और कादरचौक इलाकों में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है। यहां लकड़ी माफिया अवैध रूप से हरे पेड़ों का कटान कर लकड़ी की सप्लाई करते हैं। कई अवैध आरा मशीनों का भी संचालन होता है। शुक्रवार को कादरचौक इलाके में तीन आरा मशीन जब्त किए जाने के बाद यह साफ भी हो गया है। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि जिले भर में अवैध आरा मशीनों और पेड़ों के कटान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed