फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeing the cloud of dust rising in the locality, people ran

Budaun News: मोहल्ले में धूल का गुब्बार उठता देख दौड़े लोग

Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seeing the cloud of dust rising in the locality, people ran
- बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बना था अख्तर का दो मंजिला मकान
विज्ञापन

- तेज धमाका सुनकर और धूल का गुब्बार देखकर ठहर गए थे वाहनों के पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्लामनगर। कस्बे में सोमवार अपरान्ह करीब 3:15 बजे ऐसा धमाका हुआ कि उसकी आवाज एक किलो मीटर दूर तक गई। काफी देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ। जब दूर से लोगों ने मुहाली मोहल्ले में धूल का गुब्बार उठता देखा तो लोग उस ओर दौड़े।
मोहल्ला मुहाली निवासी अख्तर का दो मंजिला मकान बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे किनारे बना था। उसके मकान में दो दुकानें थीं। दुकानों के नजदीक में ही मकान का दरवाजा था और उन दुकानों के पीछे कुछ खाली जगह पड़ी थी। उसके पीछे कमरे और बरामदा बना था। इस हादसे में अख्तर का पूरा मकान और दुकानें ध्वस्त हो गईं। नजदीक में रहने वाले लोगों ने बताया कि शायद कहीं भूकंप आया है तो कोई कह रहा था कि कहीं सिलिंडर फटा है। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए। वह अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर के लिए भागे। उस दौरान कहीं अख्तर का मकान नजर नहीं आया। उसकी जगह केवल धूल ही धूल दिखाई दे रही थी। धमाके की आवाज सुनकर और धूल का गुब्बार देखकर स्टेट हाईवे से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। गनीमत यह रही कि उस दौरान अख्तर के घर के सामने से कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। अगर ऐसा होता तो वो भी हादसे की चपेट में आ सकता था। इस हादसे में पड़ोसी और उनके मकान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

----------
जल गए थे कपड़े, शरीर के उड़े चीथड़े
- हादसे के दौरान पांच साल का तैमूर अंदर वाले कमरे में था। जब लोगों ने मलबा हटाया तो उसका शव उसी कमरे में मिला। विस्फोट से उसका शरीर फट गया था। कई जगह से मांस निकलकर बाहर आ गया था। उस दौरान सलामत बेगम घर के बरामदे में थी। उसका शव बरामदे से ही निकाला गया था। सलामत बेगम के कपड़े भी फट गए थे। अधिकतर कपड़े जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed