फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeds will be prepared in the fisheries center of Saidpur, employment will be available

Budaun News: सैदपुर के मत्स्य पालन केंद्र में तैयार होगी सीड्स, मिलेगा रोजगार

Thu, 01 May 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seeds will be prepared in the fisheries center of Saidpur, employment will be available
मछली पालन को बनाए इन हौदों का होगा जीर्णाेद्धार। संवाद
बदायूं। तहसील बिसौली के कस्बा सैदपुर स्थित 100 बीघे के मत्स्य पालन केंद्र को फिर से शुरू किया जाएगा। यहां से मत्स्य सीड तैयार किया जाएगा। मत्स्य पालन विभाग ने इसे लीज पर रामपुर के मछली व्यापारी को दिया गया है। यहां से प्रदेश के कई जिलों में मछली के सीड्स भेजे जाएंगे। इससे मत्स्य कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


सैदपुर में प्रदेश सरकार की ओर से 100 बीघे से ज्यादा की जमीन पर 1970 के दशक में मत्स्य पालन केंद्र बनाया गया था। यहां मत्स्य सीड प्रदेश भर में भेजे जाते थे। उसके लिए हौदे, तालाब, ट्यूबवेल, ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था थी। 20 साल पहले तक यहां मछली का सीड्स तैयार किया जाता था। अब एक बार फिर से इसे शुरू करने के लिए रामपुर के मछली व्यापारी सुशील कुमार को लीज पर दिया गया है। व्यापारी ने बताया कि शाहजहांपुर, संभल, मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित अन्य जगहों पर सीड्स की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों से संपर्क भी किया गया है। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

--
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

बदहाल मत्स्य पालन केंद्र की खबर अमर उजाला में 17 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। उसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और शासन को पत्र भेजकर मत्स्य पालन केंद्र को संचालित कराने की मांग की। शासन ने केंद्र को लीज पर देकर संचालित कराने का निर्णय लिया। लीज पर देने को टेंडर प्रक्रिया की गई। रामपुर के मत्स्य पालक सुशील कुमार को यह केंद्र 10 साल के लिए लीज पर दिया गया है। पहली साल के लिए 1.08 लाख रुपये में टेंडर किया गया। हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रुपये ठेकेदार को जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
तालाबों तक पानी पहुंचाने को लगेगा ट्यूबवेल
मछली पालन व सीड्स तैयार करने को नए हौद तैयार किए जाएंगे। वहीं पानी की आपूर्ति के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। तालाबों को भी दोबारा से तैयार किया जाएगा।
--

कोट
मत्स्य पालन केंद्र को संचालित करने में करीब 20 लाख रुपये से ट्यूबवेल, तालाबों का निर्माण, कर्मचारियों के रहने के कमरे आदि में खर्च होंगे। जल्द ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा। मछली की सीड्स तैयार कर पूरे प्रदेश में भेजा जाएगा। करीब 20 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। - सुशील कुमार, ठेकेदार



---
- सैदपुर में विभाग का मत्स्य पालन केंद्र है। वहां पर सीड्स तैयार होने को लेकर व्यवस्था की जाएगी। समय अवधि खत्म होने के बाद नवीनीकरण का काम नहीं हो सका। अब शासन ने मछली पालन स्थल को लीज पर दिया गया है। जल्द ही मछली पालन शुरू कराया जाएगा। यहां से सीड्स तैयार किया जाएगा। -अमित कुमार शुक्ला, जिला मत्स्य अधिकारी

मछली पालन को बनाए इन हौदों का होगा जीर्णाेद्धार। संवाद

मछली पालन को बनाए इन हौदों का होगा जीर्णाेद्धार। संवाद

मछली पालन को बनाए इन हौदों का होगा जीर्णाेद्धार। संवाद

मछली पालन को बनाए इन हौदों का होगा जीर्णाेद्धार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed