फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Search begins for the person who tried to kidnap the girl

Budaun News: बच्ची के अपहरण की कोशिश करने वाले की तलाश शुरू

Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Search begins for the person who tried to kidnap the girl
उझानी। गोशाला धर्मशाला में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पांच साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार शाम आसपास इलाके में लगे सीसी कैमरे भी खंगाले, लेकिन किसी में भी आरोपी का चेहरा साफ नजर नहीं आया। पुलिस ने इलाके के लोगों से भी जानकारी की है।
विज्ञापन

मामला 10 फरवरी रात करीब एक बजे का है। श्रीनारायणगंज मोहल्ले में बसोमा रोड इलाके के निवासी विकास शर्मा के परिजन का वैवाहिक कार्यक्रम गोशाला धर्मशाला में था। कार्यक्रम के दौरान विकास ने पांच वर्षीय बेटी दीप्ति को कमरे में सुला दिया। इसके बाद वह वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी नजर कमरे में पड़ी तो बेटी नहीं दिखी। खोजबीन के दौरान पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। उसी दौरान विकास को बेटी दीप्ति कार्यक्रम स्थल के पास ही रोती मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के मिल जाने के बाद विकास समेत परिवार के लोगों ने हालात पर कोई खास गौर नहीं किया। अगले दिन जब सीसी कैमरे देखे गए तो एक व्यक्ति उसे कंधे पर उठाकर भागते नजर आया। इसके बाद परिवार के लोगों को लगा कि दीप्ति के अपहरण की कोशिश की गई है।

बृहस्पतिवार की शाम विकास ने कोतवाली जाकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस को फुटेज भी सौंप दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विकास ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पकड़ने के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed