फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM visited the flood affected areas of Sahaswan

Budaun News: एसडीएम ने सहसवान के बाढ़ इलाकों का किया दौरा

Sat, 05 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
SDM visited the flood affected areas of Sahaswan
सहसवान के बाढ़ इलाके में दिशा निर्देश देते एसडीएम। संवाद
सहसवान। एसडीएम ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को आश्रय स्थल बनाए जाने की जानकारी दी। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को बाढ़ सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेमपाल सिंह शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित रहने वाले गांव वीर सहाय नगला, खागी नगला और भमरौलिया पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पानी कम होने पर राहत की बात कही, वहीं बाढ़ के दौरान आने वाली अपनी तमाम समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के दौरान सर्वाधिक समस्या पशुओं के चारे की होती है। एसडीएम ने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ के दौरान उनको सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। एसडीएम ने बाढ़ खंड के कर्मचारियों से भी तैयारियों को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता और तहसील स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed