फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM held a meeting for revision of voter list

Budaun News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एसडीएम ने की बैठक

Fri, 22 Aug 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting for revision of voter list
बिल्सी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में क्षेत्र के सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में तैनात किए सभी पर्यवेक्षक पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से कार्य कराएं, ताकि समय पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किया जा सके। पुरानी सूची से मृतकों या बाहर जाने वालों के नाम हटाए जाएंगे। इस काम को 29 सितंबर 25 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची नाम अवश्य शामिल कर ले। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता किसी भी दशा में सूची से वंचित ना रह पाए। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव समेत क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed