{"_id":"65a0418ef88ced2c3d05bc04","slug":"scuffle-broke-out-between-clerk-and-foreman-in-roadways-workshop-badaun-news-c-123-1-sbly1004-11487-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज वर्कशॉप में लिपिक और फोरमैन में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज वर्कशॉप में लिपिक और फोरमैन में हुई हाथापाई
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज वर्कशॉप में बृहस्पतिवार को लिपिक और फोरमैन में हाथापाई हो गई। फोरमैन ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के वरिष्ठ लिपिक कदीर दातागंज तिराहा स्थित रोडवेज वर्कशॉप पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां उनकी फोरमैन महेश चंद्र विमल से एक प्रार्थना पत्र को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लिपिक कदीर ने फोरमैन को थप्पड़ मार दिया। हालांकि कदीर का कहना है कि उनका विवाद हुआ था, लेकिन मारपीट नहीं हुई थी। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें वर्कशॉप में विवाद की सूचना मिली है, लेकिन अभी उनके पास कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। अगर मामले में कोई शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी। संवाद