फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scout guide got bright future

उज्जवल भविष्य का रास्ता तय कर रहे स्काउट-गाइड

Mon, 24 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
scout guide got bright future
उज्जवल भविष्य का रास्ता तय कर रहे स्काउट-गाइड 
विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन(एफआर) हवलदार सिंह यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। रैली में 13 टीमों की 208 गाइड तथा स्काउट वर्ग में 16 टीमों के 256 स्काउट के अतिरिक्त 35 टीम इंचार्ज प्रतिभाग करने पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन

शुभारंभ दिवस पर मुख्य अतिथि ने स्काउट-गाइड की प्रशंसा करते हुए उन्हें देश का भावी नागरिक होने के साथ भविष्य में देश का जिम्मेदार आदर्श नागरिक होने की आशा जताई। उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आर्थिक सहयोग राशि भी संयोजक को प्रदान की। डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड संस्था के पास अपना एक भवन है। जिससे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और बच्चों के आयोजन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यायुक्त ने कहा कि बच्चे स्काउटिंग के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। उज्जवल भविष्य का रास्ता तय कर रहे हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम(एफआर) को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्राथमिक चिकित्सा, मीनार, साहसिक क्रिया कलाप की प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश समां बांधा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. योगेश्वर, अजयपाल सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, महावीर सिंह राठौर, गुलफाम सिंह, मधु शर्मा आदि मौजूद रहे। रैली का संचालन प्रवेश कुमार सिंह, मुहम्मद असरार, ईशा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed