फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scorching sun and scorching heat

Budaun News: चिलचिलाती धूप और लू ढा रही सितम

Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun and scorching heat
बदायूं। चिलचिलाती धूप और लू से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के असर का ही नतीजा है कि दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा हो जाता है। शनिवार को भी जिले में गर्मी और लू का सितम कायम रहा। तापमान कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

जून में जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है, उससे लोग बेहाल हैं। वायुमंडल के ऊपरी भाग में धूल की परत बनने से रेडिएशन कूलिंग नहीं हो पा रही है। इससे रात को भी राहत नहीं मिल रही है। दिनभर लू के थपेड़ों का सितम सह रहे लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने सताना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ चली गर्म हवा ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया। आसमान से आग बरस रही है और सड़कें तवे की तरह तप रही है। लू के थपेड़े तन झुलसा रहे हैं। गर्मी के बढ़ते असर से हर कोई बेहाल नजर रहा है। शहरवासी दोपहरी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर (सेल्सियस में)
17 जून अधिकतम-40.2, न्यूनतम-32.6
16 जून अधिकतम-41.6, न्यूनतम-33.0
15 जून अधिकतम-42.8, न्यूनतम-35.0
14 जून अधिकतम-44.4, न्यूनतम-36.5
13 जून अधिकतम-45.8,न्यूनतम-35.3ए
12 जून अधिकतम-43.9ए, न्यूनतम-32.8
11 जून अधिकतम-42.5, न्यूनतम-34.5
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed