{"_id":"65c146e7bbce3ae1a30893bb","slug":"schools-will-be-equipped-with-smart-classes-badaun-news-c-123-1-sbly1001-112901-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्मार्ट कक्षाओं से लैस होंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्मार्ट कक्षाओं से लैस होंगे विद्यालय
विज्ञापन
कुमकुम,छात्रा
बदायूं। प्रदेश सरकार के बजट में छात्र-छात्राओं का भी ध्यान रखा गया है। सरकार ने बजट में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित करने व आईसीटी लैब बनाने के लिए बजट जारी किया है। ऐसे में जल्द ही इसका लाभ जिले के स्कूलों को भी मिलने लगेगा।
प्रदेश सरकार का आम बजट सोमवार को पेश किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य को बेहतर करने के उद्देश्य से स्मार्ट कक्षा संचालित करने के लिए बजट जारी किया गया। यहां आईसीटी (इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब भी खोली जाएंगी। इसके तहत जिले के 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। इससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। आईसीटी लैब में कंप्यूटर, वेब कैमरा, स्पीकर, प्रिंटर, नेटवर्किंग के लिए आवश्यक उपकरण, प्रोजेक्टर, व्हाइट बोर्ड, यूपीएस, हेडफोन सेट व अन्य सुविधाएं रहेंगी।
प्रदेश सरकार की तरफ से विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए काम किया गया है। इसका फायदा सभी छात्र-छात्राओं को आने वाले समय में देखने के लिए मिलेगा।
-कुमकुम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
बजट से छात्र-छात्राओं को काफी उम्मीद थी। इसमें प्रदेश सरकार खरी उतरी है। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास संचालित करने और आईसीटी लैब बनाने के लिए बजट जारी किया है। यह विद्यार्थियों के हित में है।
विज्ञापन
-कोमल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज