{"_id":"5d1f40ae8ebc3e3cd43e78d9","slug":"school-litigation-badaun-news-bly3674275187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेगा कॉलेज, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेगा कॉलेज, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया जान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा के निलंबन के बाद शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को छात्रों ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को घेरकर कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ की तो शाम को प्रबंधक की ओर से स्थिति सामान्य होने तक कॉलेज बंद रखने का मेसेज जारी कर दिया गया। अभिभावकों के नाम मेसेज में प्रबंधक ने फिलहाल बच्चों को कॉलेज नहीं भेजने की सलाह दी है। इसके चलते शुक्रवार को कॉलेज बंद रहा। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने खुद को जान का खतरा बताते हुए अफसरों को अवगत कराया है।
स्थिति सामान्य होने तक कॉलेज बंद रखने का मेसेज भेजे जाने के बाद भी शुक्रवार को कई छात्र पहुंच गए। अनुचर ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि वह नये मेसेज का इंतजार करें। कुछ शिक्षक शिक्षिकाएं भी कॉलेज पहुंचे, लेकिन पढ़ाई की बजाय अभिलेखीय औपचारिकताएं पूरी कीं। निलंबित और कार्यवाहक प्रधानाचार्य में कोई भी कॉलेज नहीं पहुंचा। प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने भी इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभी तक कॉलेज की ओर रुख नहीं किया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य बबलू शर्मा जिला मुख्यालय पर विभाग के अफसरों से भी मिले। उन्होंने पुलिस में भी निलंबित प्रधानाचार्य से जान का खतरा बताते हुए शिकायत की है। बबलू ने बताया कि प्रबंधन ने कॉलेज को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है।
नहीं मिली टीसी तो बैरंग लौटे विद्यार्थी
उझानी। शुक्रवार को कई छात्र और छात्राएं टीसी लेने के लिए कॉलेज पहुंचे, लेकिन कार्यवाहक और निलंबित प्रधानाचार्य में से किसी के भी मौजूद नहीं होने की वजह से टीसी नहीं काटी गई। कई छात्र तो दोपहर बाद तक कॉलेज के आसपास घूमते नजर आए।
विज्ञापन
कॉलेज के माहौल पर पुलिस की नजर बनी हुई है। चूंकि शुक्रवार को कॉलेज बंद रहा, इसलिए गेट पर पुलिस कर्मियों को नहीं भेजा गया था। छात्रों से कह दिया गया है कि वह शांति बनाए रखें और किसी के बहकावे में नहीं आएं।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक