{"_id":"83510987cf9abaf22b1a4a0e64a5591b","slug":"school-close-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा आठ तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद
बदायूं
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को बिगड़े मौसम और बारिश की वजह से बढ़ी ठंड को देखते हुए कक्षा
विज्ञापन
आठ तक के स्कूलों में बच्चों के लिए एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया गया है।
वहीं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हरहाल में स्कूल पहुंचें।
बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि शीतलहर के चलते 23 जनवरी का अवकाश किया गया है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में छुट्टी सिर्फ बच्चों की होगी, शिक्षकों की नहीं। शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। दरअसल जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अधिकांश को काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्हें स्कूलों में ज्वाइन कराना है।
प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक नए शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने के साथ ही नियमों और कार्यों से अवगत कराएंगे। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का परिषदीय स्कूलों के अलावा जिले के सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।