{"_id":"2c4ae02e4d63364f011d190c81928b8a","slug":"school-band-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
बदायूं।
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर, ठंडी हवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ
विज्ञापन
तक के स्कूलों में और छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब यह स्कूल दस जनवरी तक बंद
रहेंगे। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि शीतलहर को मद्देनजर रखते हुए
अवकाश बढ़ाए गए हैं। बताया कि कक्षा आठ तक के स्कूलों में अब दस जनवरी तक
अवकाश रहेगा। बता दें कि दस जनवरी तक ही परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय
स्कूलों में पहले से ही अवकाश चल रहा है। इस आदेश के बाद अब दस जनवरी तक
निजी और इंग्लिश मिडियम के स्कूल भी बंद रहेंगे। बीएसए वर्मा ने कहा कि
आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।