फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scam

दूसरे दिन भी रोकड़िया हरीश से पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
scam
बदायूं/ दातागंज। दातागंज के उपकोषागार में पांच करोड़ नौ लाख का घोटाला करने वाले रोकड़िया हरीश से दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान अभिलेखों से की गई छेड़छाड़ के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। रिमांड का समय पूरा होने पर दातागंज पुलिस ने उसे जेल वापस कर दिया।
विज्ञापन

जिले के दातागंज उपकोषागार में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले रोकड़िया हरीश कुमार से पुलिस ने दूसरे दिन भी काफी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार कोषाधिकारियों ने भी रोकड़िया से पूछताछ की थी। हालांकि बेहद शातिर रोकड़िया हरीश ने काफी समय तक कुछ भी नहीं बताया। बताते हैं कि पुलिस के काफी प्रयासों के बाद में उसने अपना मुंह खोला है, जिसमें उसने अभिलेखों से संबंधित जानकारी दी है। इस पूछताछ में पुलिस को काफी अहम जानकारी हाथ आई है। जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही ठोस नतीजे की तरफ बढ़ेगी। चर्चा है कि पुलिस उसे कुछ स्थानों पर भी ले गई थी। जहां पर कुछ चीजें इस घोटाले से संबंधित मिली हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रही हैं। वहीं समय पूरा होने पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने आरोपी रोकड़िया से पूछताछ की है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आए हैं। उनके बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। रिमांड की समय अवधि पूरी होने पर उसे वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed