फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   savan

कांवड़ लो या फिर भोले का शृंगार.. रुपये देने होंगे दो हजार

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
savan
कांवड़ियों की टोली में थिकरते पीलीभीत जिले के कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी के पास लगे बाजार में भोले के शृंगार से लेकर कांवड़ की बिक्री तक में इजाफा होने लगा है। बाजार में ऐसा कोई दुकानदार नहीं है, जो 10-15 हजार रुपये से कम की दुकानदारी करता हो। कांवड़ या फिर भोले के शृंगार के लिए रेट निर्धारित हैं, कम से कम दो हजार में पैकेज उपलब्ध है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले ही दुकानदारों ने स्टाक बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सावन शुरू होने से पहले ही मंडी समिति के पास हाईवे किनारे जो अस्थायी दुकानें लगीं थीं, धीरे-धीरे उनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। यही नहीं ऐसा ही बाजार कछला गंगाघाट के पास भी सज गया है। जो लोग कांवड़ बनाना नहीं जानते, उनके लिए रेडीमेड कांवड़ हैं। कांवड़ पर चुटीले, फीता, शीशा, शंकर-पार्वती के फोटो युक्त फ्रेम के अलावा नेकर-बनियान, कमरबंद पर्स आदि भी शामिल हैं। टोपी और स्टाइलिश बनियान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुरू के दिनों में बिक्री भले ही कम रही हो लेकिन कुछेक दिनों से जिस तरह कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है, इससे बिक्री भी बढ़ी है। रमेश ने बताया कि जिन दुकानों पर हर तरह का सामान है, वहां एक दिन में 15 हजार रुपये तक की बिक्री होजाती है। मुनाफा भले ही कम हो लेकिन टर्नओवर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीओम के मुताबिक- भोले के शृंगार के सामान का हर रह का रेट है। क्वालिटी के अनुरूप दाम तय किए गए हैं।
-
ये भोले का जादू है.. सिर चढ़के बोलेगा
गंगाघाट से कांवड़ियों की टोलियों में एक टोली पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के श्रद्धालुओं की मिली। छतुइया रेल फाटक के पास ट्रैक्टर से जुड़ी एक ट्रॉली पर सवार शंकर-पार्वती बने कलाकारों ने कांवड़ियों को अपने नृत्य से मस्त कर दिया। शंकर की भूमिका में किशनपाल तो पार्वती के रूप में संदीप जहानाबाद के रहने वाले हैं। ‘ये भोले का जादू है, सिर चढ़के बोलेगा’ भजन पर नृत्य करते समय दोनों मस्त नजर आए। टोली में शामिल कांवड़िये भी उनके साथ थिरकते हुए आगे बढ़ते गए।

-
जुबां पर भोले का नाम, सहारा बैसाखी का
कछला से कांवड़ यात्रा पर निकले पीलीभीत जिले में बरखेड़ा के सथरापुर निवासी तेजपाल पर रास्ते में जिस किसी की नजर पड़ी, वह उसके जज्बे को सलाम करता चला गया। दोनों पैर से अशक्त तेजपाल बुधवार तड़के गंगाघाट पर पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। बैसाखी के सहारे आंवला के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक का संकल्प ले चुके तेजपाल ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपने परिचित की बाइक पर सवार होकर कांवड़ यात्रा पूरी की थी। इसके बाद उसे लगा कि भले ही धीरे-धीरे लेकिन यात्रा पैदल ही जरूर पूरी कर लेगा तो घर से निकल पड़ा। बैसाखी ही उसे पार लगा देगी। हालांकि उसके गांव की टोली भी पैदल यात्रा कर रही है।

उझानी में भोले के श्रंगार के बाजार में सजी दुकानें। संवाद

उझानी में भोले के श्रंगार के बाजार में सजी दुकानें। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed