फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   savan

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
savan
शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का जलाषिभेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ जुटी। शिवमंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फूल अर्पित किए। गौरीशंकर, बिरूआबाड़ी मंदिर में तो शाम तक कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

पवित्र मास सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनकी कृपा पाने के लिए लोग शिवमंदिरों में जाकर मत्था टेक रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही मंदिरों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हाथों में पूजा का थाल, जल कलश आदि लेकर शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, फल आदि अर्पित कर कल्याण की कामना की। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर पर देखने के लिए मिली। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन

बिल्सी। अटल चौक के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, देववाणी, नील कंठेश्वर महाराज मंदिर समेत क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। कासगंज-बिसौली बाईपास मार्ग पर कांवड़ियों के लिए भंडारा आयोजित कराया। जहां पर सैकड़ों शिव भक्तों ने आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दीपक चौहान, रोहित तोमर, प्रतीक चौहान, बबलू, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कांवड़ यात्रा : भोले के भक्त, भजनों पर मस्त
उझानी/कछला। कांवड़ यात्रा का दूसरा पड़ाव पूरा करने से पहले रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर गंगाघाट पर पूजन किया। कांवड़ पूजन के बाद भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए निकले। इस दौरान वह भजनों में डूबे दिखे।
इधर शिव मंदिरों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट और बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों की धूम रही। गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा हाईवे तक सिर्फ बम-बम भोले के जयघोष की गूंज सुनाई दी। शिवभक्तों की टोलियों में महिला भक्तों की संख्या भी कम नहीं रही। कई महिलाएं पैदल चलकर जलाभिषेक के लिए शिवालय तक पहुंचीं।
बदायूं निवासी हेमा ने भी अपने परिवार के साथ पैदल ही यात्रा की। किशोरवय उम्र के कांवड़ियों में भी काफी जोश दिखा। झूमते कांवड़ियों ने रास्ते भर धमाल मचाया। तड़के तीन से सोमवार सुबह पांच बजे तक कांवड़ियों की टोलियों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार कांवड़ियों को रास्ते में रोक-रोक कर उन्हें हेलमेट लगाकर चलने की सलाह भी दी लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिखा।
-
बुर्रा फरीदपुर के मंदिर में जलाभिषेक को जुटे भक्त
उझानी। इलाके में बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के पांच बजे से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जलाभिषेक का दौर दोपहर तक चला। सुबह 10 बजे के करीब मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ पर नियंत्रिण रखने के लिए व्यवस्थाओं से जुडे़ लोगों और पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रधान रंधावा यादव ने बताया कि प्राचीन मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। आसपास इलाके से भी शिवभक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं।

पटना देवकली मंदिर में दिन भर लगी रहीं शिव भक्तों के कतारें
उसावां। दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को दिन भर शिव भक्तों की कतारें लगी रहीं। ब्रह्ममुहूर्त से शिव भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक शुरू कर दिया जो शाम तक जारी रहा। संवाद

शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का श्रंगार सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। संवाद

शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का श्रंगार सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed