फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Satish murder case: Police will record the statement of the third accused in jail

सतीश हत्याकांड : तीसरे हत्यारोपी का जेल में बयान दर्ज करेगी पुलिस

Wed, 07 Aug 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Satish murder case: Police will record the statement of the third accused in jail
बदायूं। वजीरगंज के सतीश हत्याकांड का तीसरा आरोपी धर्मपाल तीन दिन पहले कोर्ट में सरेंडर हो गया था। अब थाना पुलिस जेल में जाकर उसके बयान दर्ज करेगी। इस मामले में सतीश की पत्नी ममता और उसका प्रेमी राजेंद्र 24 जुलाई से जेल में है। अब तक उनकी जमानत नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम निजामपुर निवासी सतीश की पांच जुलाई की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 10 जुलाई को उनका शव गांव के पास तालाब से बरामद हुआ था। उनके हाथ-पैरों में ईंट-पत्थर और लकड़ी बांध दी गई थी। उसी दौरान से परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। जब थाना पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन

24 जुलाई को पता चला कि सतीश की हत्या उसकी पत्नी ममता ने कराई थी। उसका राजेंद्र नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे राजेंद्र ने अपने दोस्त धर्मपाल को भी बुला लिया था। पांच जुलाई की रात सतीश को उन्होंने खूब शराब पिलाई और उनकी हत्या कर दी। इसमें पुलिस ने ममता और राजेंद्र को 24 जुलाई को ही जेल भेज दिया था, जबकि धर्मपाल नहीं पकड़ा गया था। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। वह तीन दिन पहले कोर्ट में सरेंडर हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पहले उसके जेल में जाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर उसे रिमांड पर भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed