फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sapa Ki Aandhi, badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,sapa Ki Aandhi

सपा की आंधी को रोक नहीं पाएंगे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
sapa Ki Aandhi, badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,sapa Ki Aandhi
बिल्सी में आयोजित किसान सम्मेलन में मंच पर उपस्थित नेतागण। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा और अखिलेश यादव की आंधी है। सपा की आंधी को भाजपा के सहयोगी के रूप में काम कर रहे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स के छापे रोक नहीं पाएंगे। बृहस्पतिवार को वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा-महान दल के संयुक्त सम्मेलन के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मौर्य के समर्थन में विचार व्यक्त कर रहे थे। चंद्रप्रकाश के पिता महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2022 में सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को गुमराह करने का काम किया है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन किसानों की आमदनी आधी हो गई है। सपा सरकार में महिलाओं को पांच सौ रुपये माह पेंशन मिलती थी भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया। सपा सरकार बनने पर डेढ़ हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार मार्च तक फ्री राशन की बात कर रही है सपा सरकार बनने पर दस साल तक फ्री राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा ने गुमराह करके पिछड़ा वर्ग खासकर मौर्य, शाक्य, कुशवाहा का वोट हासिल किया था। 2022 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग सपा के साथ है। महान दल-सपा गठबंधन प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। सम्मेलन को बिलारी विधायक फईम इरफान, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, हाजी अजमल खां, सर्वेश यादव, रईस अहमद, रजनीश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संजीव मौर्य, प्रदीप कुमार गुप्ता, रंजीत वार्ष्णेय, सोबरन सिंह, राम मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में नजर नहीं आए सपा से टिकट के तीनों दावेदार
बिल्सी। सपा-महान दल के संयुक्त सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य और जिपं सदस्य ममता शाक्य नजर नहीं आए। यह तीनों लोग बिल्सी विधानसभा सीट से सपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। पार्टी से टिकट के लिए आवेदन भी किया था। बिल्सी सीट महान दल के खाते में जाने की पिछले दिनों अटकलों के साथ ही इन दावेदारों ने लखनऊ की दौड़ लगानी शुरू भी कर दी थी। बृहस्पतिवार को सपा और महान दल के संयुक्त सम्मेलन में इनकी गैर मौजूदगी के बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed