{"_id":"7c9ddd771725ef122e24252ee7058c00","slug":"sansad-dharmendra-kashyap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विघटनकारी शक्तियों से बचें युवा: धर्मेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विघटनकारी शक्तियों से बचें युवा: धर्मेंद्र कश्यप
बदायूं।
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा संचालित शिव नेहरू युवा विकास समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला शर्की की ओर से सारा पैलेस में युवा सम्मेलन तथा प्रमाणपत्र वितरण
समारोह आयोजित किया गया।उद्घाटन मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के 350 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सम्मेलन में सांसद कश्यप ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवाओं में स्वत: विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए युवा अपने हुनर और योग्यता के अनुसार अपना व्यवसाय चुनें। साथ ही भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन का सदुपयोग कर रोजगार की दिशा में सार्थक प्रयास करें। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि देश की विघटन कारी शक्तियोें से बचकर रहे और जरूरत पड़ने पर मुंहतोड़ जवाब दें।
जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि हम अपनी सार्थक ऊर्जा का अपने और देश के विकास में लगाएं। जिससे हमारा विकास तो होगा ही साथ में देश भी उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। कार्यक्रम में रामसेवक सिंह पटेल, अजय शर्मा, वीरेश तोमर, राजीव गुप्ता, कल्पना सिंह, राहुल चौहान, हरिप्रताप सिंह, अमरदीप सिंह, डॉ. निशि अवस्थी आदि ने भी विचार रखे। सहयोग करने वालों में अंबरीश पटेल, सुधीर यादव, प्रवीन सिंह, पूजा मिश्रा, सौरभ राठौर, हरवेश, रेवाराम आदि मौजूद रहे।