{"_id":"6a55430ef7a97927490ab3f3","slug":"sanitation-workers-body-found-hanging-from-a-noose-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168362-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सफाई कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सफाई कर्मी का शव फंदे से लटकता मिला
Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में रविवार की देर रात एचपीसीएल प्लांट में संविदा पर तैनात सफाई कर्मी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सफाई कर्मी का शराब पीने के बाद घर में विवाद हुआ था।
गांव सैंजनी निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र छोटेलाल पांच साल से स्थानीय एचपीसीएल प्लांट की एन 3 कंपनी में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। इधर, पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे ममेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम ड्यूटी से लौटकर रवि गांव की बाजार से सब्जी लेकर आए थे। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई और उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। काफी देर कमरे से बाहर नहीं आने पर उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने देखा तो रवि फंदे पर लटकता मिला।
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव फंदे पर लटकते मिलने पर पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है।