{"_id":"6a9c73059e4e1e63e00f0923","slug":"sanitation-worker-dies-of-electrocution-in-rented-house-badaun-news-c-123-1-bdn1010-172385-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सफाई कर्मी की किराये के घर में करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सफाई कर्मी की किराये के घर में करंट लगने से मौत
विज्ञापन
संजीव वाल्मीकी। फाइल फोटो
बिसौली। स्थानीय वीर बाबू की बगिया इलाके में किराये के मकान में रह रहे सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई।
करनपुर निवासी संजीव वाल्मीकि (35) पुत्र सुरेश वाल्मीकि कल्याणपुर गांव में सफाई कर्मचारी थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे संजीव छत पर सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जीने में लगा नंगा बिजली का तार उनके हाथ से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।
परिजन उन्हें तत्काल नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जा ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस घर ले आए। संजीव की मौत से पत्नी सविता और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी चार संतानों, बड़ी बेटी मेघा, दूसरी बेटी सृष्टि, बेटा मोहन और तीन वर्षीय बेटी यति हैं। उधर, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि घर में विद्युत तार से करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।