फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanghamitra maurya on the path of Varun Gandhi

सियासी सरगर्मी : वरुण गांधी की राह पर संघमित्रा, न इस्तीफा देंगी न छोड़ेंगी पार्टी

Fri, 04 Mar 2022 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 02:41 AM IST
सार

इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की उड़ाई जा रही अफवाहें, सांसद कर रहीं इनकार। दस मार्च के बाद और साफ होगी तस्वीर, हमले तेज होंगे या बंद होगा सोशल वार।

विज्ञापन
Sanghamitra maurya on the path of Varun Gandhi
सांसद संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

फाजिलनगर में पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले के बाद तेवर में आईं भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। वह अपनी पार्टी के लोगों पर निशाना साध रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी पर कटाक्ष किया था। ऐसा माना जा रहा है कि सांसद वरुण गांधी की तर्ज पर उन्होंने भी ऐसे सुर अपना लिए हैं, जो भाजपा के खिलाफ जा रहे हैं। हालांकि सांसद ऐसी बातों से इनकार कर रही हैं।

विज्ञापन

 
सांसद संघमित्रा का प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यवहार लखनऊ में हुए घटनाक्रम के बाद से बदला हुआ है, जब उन्हें मंच पर बोलने से टोक दिया गया था। इसकी नाराजगी वह समय समय पर जाहिर करती रहीं हैं। इसके बाद उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन कर ली तो भी वह सोशल मीडिया के जरिये निशाने पर आईं। अब फाजिलनगर की घटना के बाद उनका मौके पर पहुंचकर लाठी लेकर घूमना और भाजपा पर ही तीखा प्रहार चर्चा में है।
विज्ञापन


हालांकि तीखे बोल के घंटेभर बाद ही उन्होंने फेसबुक पर लाइव वीडियो डालकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में अपनी आस्था जताई। लेकिन पहले विरोध फिर नेतृत्व में आस्था जताने की उनकी बात पर लोग उनके अगले राजनीतिक कदम पर कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पक्ष-विपक्ष में कमेंट आ रहे हैं। कोई पार्टी छोड़ने की तो कोई इस्तीफा देने की बात कह रहा है। सांसद ने सोशल मीडिया पर ही इस तरह की बातों का खंडन किया है। वह सोशल मीडिया पर बयान दे रही हैं कि वह न पार्टी छोड़ेंगी और न इस्तीफा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघमित्रा बता रही हैं कि वह तीन साल तक राजनीति के हमले झोलती रही हैं। पिता की नसीहत की वजह से आज तक पार्टी के ऐसे लोगों का काला चिट्ठा नहीं खोला, जो उन्हें परेशान करते रहे। अब अपने कार्यकाल के शेष दो साल तक वह पार्टी के उन लोगों को दिखाएंगी कि राजनीति कैसे की जाती है। इस यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसे सांसद वरुण गांधी पार्टी में रहते हुए तमाम मुद्दों पर मुखर है, वही रुख संघमित्रा ने भी अपना लिया है। वह पार्टी में रहकर ही अपने सियासी दुश्मनों को सबक सिखाने का काम करेंगी। जाहिर है कि इसमें कई बार पार्टी नेतृत्व के सामने असहज स्थिति आ सकती है। सूत्र बताते हैं कि सांसद के हमलों का रुख दस मार्च के नतीजों पर भी निर्भर करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed