फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samvaad

अब और ज्यादा पढ़ेंगी व तरक्की करेंगी बेटियां

Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
samvaad
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में हुए संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बेटियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से 21 साल करने के मुद्दे पर छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। अधिकतर ने कहा कि इस फैसले से बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से और मजबूत हो सकेंगी। उनके ऊपर शादी का मानसिक दबाव नहीं रहेगा और अब वे और अधिक पढ़ाई कर तरक्की कर सकेंगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बेटियां अब सपनों को आसानी से साकार कर सकेंगी।
-
18 वर्ष की उम्र में शादी होने से कई लड़कियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। शादी की उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष किए जाने से शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकेगा।
- रीबा, बीएससी द्वितीय वर्ष
-
कुछ लड़कियां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती हैं। शादी होने के बाद उनको इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शादी की उम्र बढ़ाया जाना बेहतर फैसला है।
विज्ञापन

-निशा, बीए द्वितीय
-
शादी के बाद भी कुछ लड़कियां अपनी पढ़ाई जारी रखती हैं पर उन्हें मायके, ससुराल से समर्थन लेना बेहद जरूरी हो जाता है। जबकि अविवाहित लड़कियां स्वतंत्रता होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनम सैफी, बीए द्वितीय
-
शादी की उम्र में 21 साल होने से लड़कियों को कई फायदे हैं। ऐसे में शरीरिक रूप से ज्यादा सक्षम हो सकेंगी। अब रीति-रिवाज भी उतना आड़े नहीं आएगा।
- ताहीरा खातून, बीए प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed