{"_id":"c524bbfe5767db4b6499755f45f55f5a","slug":"samrag-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र गांव के स्कूल में गंदगी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र गांव के स्कूल में गंदगी, वेतन रोका
badaun
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक जगत के समग्र गांव बीवीपुर स्कूल में गंदगी के ढेर तथा, शैक्षिक गुणवत्ता खराब, छात्र संख्या न के बराबर पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है। इनका वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने समग्र गांव के स्कूल बीवीपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां की स्थिति ज्यादा खराब पाई गई। बीईओ श्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइमरी तथा जूनियर स्कूल में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कैंपस में अतिक्रमण भी हैं। इसके अलावा छात्र संख्या भी बेहद कम पाई गई। बताया कि परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 173 में से 44 पाए गए। जबकि जूनियर में 74 में से मात्र 20 ही उपस्थित मिले। बीईओ विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइमरी के प्रधानाध्यापक मोहत्तर हुसैन तथा जूनियर की प्रधानाध्यापिका निर्मला का वेतन काटने की संस्तुति की है। यह वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो जाती हैं।