{"_id":"5ec017e78ebc3e9050182d72","slug":"samples-of-14-people-returned-from-maharashtra-17-sent-to-investigate-badaun-news-bly4060596105","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से लौटे 14 लोगों के सैंपल लिए, 17 जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से लौटे 14 लोगों के सैंपल लिए, 17 जांच को भेजे
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गैर प्रांतों से लौटने वालों का क्रम जारी है। रोजाना हजार-बारह सौ लोग जनपद लौट रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र से लौटे 14 लोगों के सैंपल लिए गए। तो वहीं अन्य स्थानों से कोरोना वार्ड लाए गए तीन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
शनिवार को जिले से कुल 17 सैंपल जांच को भेजे गए। इनमें 14 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। बताते हैं कि ये लोग सैदपुर और उसके आसपास के रहने वाले हैं। इस समय वैैसे भी महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इससे बदायूं जनपद लौटने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन लोगों में लक्षण तो नहीं दिखे हैं लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इनके सैंपल लिए गए हैं।
वहीं शनिवार को जिला अस्पताल में अलग-अलग स्थानों से तीन लोग भर्ती कराये गए हैं। इनके भी सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। फिलहाल उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।