फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Samman Nidhi' (financial assistance) reaches the accounts of 4,10,968 farmers in the district.

Budaun News: जिले के 4,10,968 किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Samman Nidhi' (financial assistance) reaches the accounts of 4,10,968 farmers in the district.
बदायूं के उझानी में कृषि विज्ञान केन्द्र में पीएम सम्मान नि​धि कार्यक्रम में मौजूद किसान। स्रोत - फोटो : File Photo
बदायूं। दिवाली के मौके पर जिले के 4,10,968 किसानों के खातों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंच गई। दो-दो हजार रुपये की धनराशि खातों में पहुंचने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के गुजरात के बनासकांठा से किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


इसी के साथ जिले में सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री ने जैसे ही वन क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में किस्त भेजी, कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के मोबाइल पर मेसेज पहुंचते ही उनके चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. मनीष कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान नवनीत शाक्य, सीडीओ गामिनी सिंगला, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे और कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को ई-केवाईसी की दी जानकारी
उसावां। ब्लॉक मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने किसानों को नवीन तकनीक, मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी, आधार और बैंक खाते की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के अनुराग दुबे, करतार सिंह, तीरथ सिंह, रविन्द्र कुमार ने भी किसानों को जागरूक किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी ने की। इस मौके पर जदुनाथ सिंह, रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed