{"_id":"5544b96119fe15f388d74751ce5855ef","slug":"samjvadi-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के सर्वे में घपले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के सर्वे में घपले का आरोप
बदायूं।
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक गांवों में समाजवादी पेंशन के चयन को लेकर शिकायतों की झड़ी लगी थी, लेकिन अब जिला मुख्यालय पर भी समाजवादी पेंशन को लेकर उंगलियां उठ रही हैं। यहां वार्ड नंबर 12 के लोगों ने डीएम को बताया है कि उनके यहां नियुक्त सर्वेयर ने समाजवादी पेंशन के सर्वे में घपला किया है। इसलिए तमाम गरीब इस योजना का लाभ लेने में वंचित हैं।
आसफपुर ब्लाक में समाजवादी पेंशन योजना में घपले के बड़े-बड़े आरोप लगे थे। इस संबंध में जांच होकर कार्रवाई होने ही जा रही थी कि शहर के वार्ड नंबर 12 के तमाम लोगों ने डीएम को सर्वे के नाम पर हुए खेल की जानकारी दी है। वार्ड 12 के वाशिंदों ने बताया है कि नगर पालिका परिषद की ओर से सर्वे के लिए नियुक्त अब्बास ने 63 लोगों की सूची बनाई है। जिसमें 63 नामों में से केवल तीन नाम हिंदुओं के हैं, बाकी सभी मुस्लिम समाज से गरीबों के नाम लिए हैं। तमाम गरीब लोग उनके पास गए तो उन्होंने फटकार कर भगा दिया। कहा कि सरकार उनकी है और जो चाहें करें।
जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया है कि इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाए। इन गरीबों ने कहा है कि उनकी स्थिति देख ली जाए और अगर समाजवादी पेंशन लायक वे लोग हैं तो उनके नाम भी इस पेंशन योजना में शामिल किए जाएं। शिकायत करने वालों में विमला देवी, नेकसों देवी, झाऊलाल, कामिनी देवी, रेनू, कालीचरन, जयदेववी, वेदराम, हेमा, पूरन, राम भरोसे आदि शामिल रहे।