फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samir and Taimur dominate wrestling on the first day

Budaun News: कुश्ती में पहले दिन समीर और तैमूर का दबदबा

Sat, 27 Sep 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Samir and Taimur dominate wrestling on the first day
उझानी में दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान। स्रोत: आयोजक
उझानी। रामलीला महोत्सव के दौरान रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल के पहले दिन पहलवानों के दांवपेंच दिखाए। समीर ने सैदपुर के जैद और मोहम्मद तैमूर ने जैद मोहम्मद को हराया। रात करीब आठ बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता चली।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर कुश्ती का मुकाबला शुक्रवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ। पहला मुकाबला कस्बे के समीर पहलवान और सैदपुर के जैद के बीच हुआ। समीर ने जैद को हराया। उझानी के ही मोहम्मद जैद को सैदपुर के तैमृर ने हराया। अहीरटोला मोहल्ले के प्रियांशु ने मकबरा इलाके के जुबैर पहलवान को हरा दिया। मुजफ्फरनगर के भोला पहलवान और मुरादाबाद के खलीक के बीच मुकाबला रोमांचकारी रहा। करीब 15 मिनट चल इस कुश्ती में भोला को जीत मिली। मुजफ्फरनगर के नाका पहलवान ने फैजाबाद के मिलन को हराया।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने खिलाड़ियों के आपस में हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। अतिथियों ने पहलवानों का हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, दंगल संयोजक हरवंश पहलवान, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, रतन जिंदल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका पूर्व जिला केसरी राजेंद्र पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed