फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samajwadi pension

खामियां मिलीं, 991 लोगों की समाजवादी पेंशन रोकी

Sat, 21 Nov 2015 08:08 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 21 Nov 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
samajwadi pension
जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 70384 लाभार्थियों का चयन समाजवादी पेंशन योजना के तहत किए जाने का लक्ष्य था। इसके तहत अभी तक 65876 लाभार्थी पेंशनधारकों को पेंशन की किस्तें दी जा चुकी हैं। शेष पेंशनधारकों की प्रक्रिया पूरी करके पेंशन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। शेष लोगों की पेंशन धनराशि जल्द उनके खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि प्रदेश स्तर से जिन 991 पेंशनधारकों की सूची रोकी गई थी, उनमें मृतकों के नाम भी शामिल हैं। साथ ही पेंशन के निरीक्षण के दौरान डुप्लीकेट बैंक खाता संख्या, लाभार्थी का स्थान परिवर्तन होने के कारण, अपात्रों, सत्यापन के दौरान मौजूद न होने के कारण ही पेंशन रोकी गई है। कहा कि इसमें संबंधित लाभार्थी यदि अपने साक्ष्य मुहैया कराता है तो उसकी पेंशन दोबारा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना के तहत चुने गए पात्रों में खामियां मिलने की वजह से जिले में 991 पेंशनधारकों की पेंशन रोकी गई थी। इसमें मृतकों के साथ ही घर छोड़कर अन्यत्र रहने वाले लाभार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed