फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samad divas

समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे सात अधिकारियों का कटेगा वेतन

Wed, 20 Nov 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
samad divas
समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे सात अधिकारियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन

बदायूं/ बिल्सी। अफसर जब जनता की समस्या सुनने को मौजूद ही नहीं रहेंगे तो समाधान की उम्मीद ही बेईमानी है। मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सात अफसर गैरहाजिर रहे। डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने लोगों की समस्याओं को सुना, साथ ही उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। हालांकि समाधान दिवस में आईं 125 शिकायतों में सिर्फ 13 का मौके पर समाधान हो सका।
समाधान दिवस में गांव उनौली निवासी खुशीराम ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने उसके घर के सामने सरकारी खड़ंजा पर घूरा डाल रखा है जिससे उसे असुविधा हो रही है। डीएम ने तहसीलदार व बीडीओ अंबियापुर को निर्देश दिए कि पैमाइश कराएं और योजनांतर्गत कार्य करवाएं। गांव रफतपुर निवासी सरनाम सिंह ने शिकायत की कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उनके खेत पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने सीओ चकबंदी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव छितरपुर महरोला निवासी लड़ैती ने शिकायत की है कि उसकी भूमि पर गांव करियामई के दबंग लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे अनुपस्थित

- लघुसिंचाई के अधिशासी अभियंता अजय प्रताप सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी टीएन सिंह, उप निदेशक कृषि रामवीर कटारा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिल्सी चंद्र विजय सिंह, जिला विपणन अधिकारी प्रकाश नारायण,
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम श्याम कुमार पासवान।

लेखपाल के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अंबियापुर के एक शिकायतकर्ता ने लेखपाल द्वारा तीन साल से विरासत नहीं बनाए जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने लेखपाल रूपेंद्र शाक्य से जवाब मांगा। वह इसका जवाब नहीं दे सके। ऐसे में डीएम कुमार प्रशांत ने एसडीएम बिल्सी को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। वहीं एसडीएम ने बताया कि शिकायतकर्ता की समस्या का वहीं पर समाधान करा दिया गया, साथ ही लेखपाल से इस संबंध में जवाब मांगा है। उसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed