फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salon Owner Shot in Love Affair; Four Accused Arrested

Budaun News: प्रेम प्रसंग में सैलून संचालक को मारी थी गोली, चार आरोपी पकड़े

Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salon Owner Shot in Love Affair; Four Accused Arrested
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी ग्रामीण डॉ ह्देश कठेरिया। स्राेत- पुलिस
बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम ईखखेड़ा में बीती 16 मार्च को सैलून की दुकान में घुसकर युवक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. ह्देश कठेरिया ने बताया कि उघैती पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को ऐपुरा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा। बता दें कि 16 मार्च को ग्राम ईखखेड़ा स्थित एक हेयर सैलून में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने संचालक समीर को निशाना बनाते हुए उस पर फायर झोंक दिया था। गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग गए थे।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू की। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घायल समीर के आरोपी मनवीर की पत्नी से विवाह से पूर्व संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद भी समीर द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में महिला ने अपने पति से शिकायत की थी। बताया गया कि मनवीर ने पहले समीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल व अन्य साथियों राकेश और आशीष के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजनाबद्ध तरीके से चारों आरोपियों ने सैलून की दुकान में घुसकर समीर पर फायरिंग कर दी और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस खोखे, दो कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed