फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salesman murder case victim family members adamant on demanding action against liquor traders in budaun

सेल्समैन हत्याकांड: बदायूं में शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Thu, 19 Jun 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

बदायूं में शराब सेल्समैन मुकेश की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या कराने वालों के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं।  

विज्ञापन
Salesman murder case victim family members adamant on demanding action against liquor traders in budaun
पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सेल्समैन हत्याकांड में नामजद कराए गए शराब कारोबारियों को पुलिस ने विवेचना में निर्दोष बताया। वहीं, मुख्य हत्यारोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित परिवार के लोग शराब कारोबारियों पर हत्या ही कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे रहें। 

विज्ञापन


मृतक के भाई सोमवीर का कहना है कि पुलिस ने किराए के हत्यारों को तो जेल भेज दिया। इसका वह विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके पीछे जो लोग हैं उनको पुलिस ने मुकदमे से निकाल दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता वह धरने पर बैठे रहेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Police: पिता चलाते हैं पंचर बनाने की दुकान, दो बेटियां बनीं सिपाही, घर में आईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश (35) कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दिगुरैया के देसी शराब ठेके में सेल्समैन थे। 14 मई मंगलवार रात वह दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश ठेके पर पहुंचे। एक ने तमंचा निकालकर मुकेश पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता महेश ने शहर के शराब कारोबारी ज्योति व पंकज समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

बुधवार से धरने पर बैठा पीड़ित परिवार 
इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की। चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की धनराशि बरामद करते हुए उनको जेल भेज दिया। जबकि शराब कारोबारियों को क्लीनचिट दे दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज मृतक के भाई सोमवीर, पत्नी सुनीता देवी, पिता महेश पाल बुधवार से आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रहा। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर शराब कारोबारियों को तत्कालीन विवेचक ने क्लीन चिट दे दी है। अभी विवेचना प्रचलित है। 

सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी 
सेल्समैन के परिवार के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव दूसरे दिन आंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर शराब कारोबारियों को बचा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed