{"_id":"bb74574f05ee52e3f715fd1e5bc89deb","slug":"salery-bann-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदर्भों का निराकरण न करने पर दो का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदर्भों का निराकरण न करने पर दो का वेतन रोका
Bilsi
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभूनाथ तहसील दिवस के संदर्भों के निराकरण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीडीओ अंबियापुर और एसओ उघैती का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कई अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए है।
एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के निराकरण को लेकर बार-बार अधिकारियों को सचेत किया जा रहा है। फिर भी अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे है। उन्होंने बताया डीएम शंभूनाथ ने अब अपना रुख काफी कड़ा कर लिया है। दिसंबर से लंबित चल रहे बीडीओ अंबियापुर के आठ और एसओ उघैती के दो प्रार्थना पत्रों का निराकरण न किए जाने पर तत्काल प्रभाव से दोनों का वेतन रुकने के आदेश जारी कर दिए है। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अधिकारी बिल्सी को भी नोटिस जारी किए हैं। डीएम की इस कार्रवाई से जिले के अधिकारियों में खासा हड़कंप मच गया है।