फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salary of 18 head teachers stopped due to low attendance of children

Budaun News: बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर 18 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Salary of 18 head teachers stopped due to low attendance of children
बदायूं। अगस्त में बच्चों की उपस्थिति 44 प्रतिशत से कम रहने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के 18 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, मध्यान्ह भोजन और विद्यार्थियों की उपस्थिति के मामले में जनपद प्रदेश में 71वें स्थान पर है। जिले की स्थिति इतनी खराब होने पर पिछले दिनों जिलाधिकारी ने बैठक कर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी और नगर शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) से जारी सूची के अनुसार जिले के 18 स्कूलों में एक से 31 अगस्त तक बच्चों की उपस्थिति 44 प्रतिशत से कम रही। इस सूची के जारी होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी 18 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है और कहा है कि इन स्कूलों में 70 प्रतिशत बच्चों की उपस्थित रहने पर ही वेतन जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-18 विद्यालयाें का चयन किया गया। जहां पर उपस्थिति 44 प्रतिशत से कम मिली, इस पर प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुसार छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा करें। तभी वेतन जारी किया जाएगा।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed