{"_id":"d1b062152014526286639f073240b5cb","slug":"sai-devotees-removed-from-the-pomp-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं भक्तों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं भक्तों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
उझानी (बदायूं)
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सांई बाबा की शनिवार शाम पालकी (शोभायात्रा) धूमधाम से निकाली गई। सांई भक्त महिला-पुरुषों ने बाबा का जय-जयकार किया। शोभायात्रा का बाजार में स्वागत भी किया गया।
सांई पालकी लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर अपराह्न चार बजे शुरू हुई। प्रीतमलाल शर्मा ने पूजन कराया। सांई बाबा का गुणगान करते हुए पालकी के साथ जुटे भक्तों ने लिंक रोड होकर स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर पहुंचकर फूलों की वर्षा भी की। बैंडबाजों की धुन पर सांईभक्त थिरक उठे। पालकी को उठाने वाले भक्तों में आस्था को लेकर होड़ भी मची रही। युवाओं की टोली ने संकीर्तन भी किया।
नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और डाकघर के पास भक्तों को जलपान भी कराया गया। मुख्य बाजार होकर मंदिर पहुंची पालकी धार्मिक कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई। देर शाम को सांई संध्या में भजनों की रसधार बही। भक्ति रस की बयार में बाबा के भक्त सराबोर हो गए। शोभायात्रा में नेवराज छाबड़ा, गोपालकृष्ण सपरा, जगदीश चंद्र सपरा, मुकेश छाबड़ा, संजय सचदेवा, ओमप्रकाश अदलक्खा, धीरज सपरा, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र अदलक्खा, हरीप्रकाश छाबड़ा, अनुराग धींगड़ा, मोहित छाबड़ा, योगेंद्र अदलक्खा, दर्शनलाल धींगड़ा, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।