फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahaswan's electricity supply was disrupted for five hours due to cable box explosion

Budaun News: केबल बॉक्स फुंकने से पांच घंटा बाधित रही सहसवान की बिजली आपूर्ति

Wed, 05 Jun 2024 03:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sahaswan's electricity supply was disrupted for five hours due to cable box explosion
सहसवान। कस्बे में सोमवार रात केबल बॉक्स फुंकने से करीब पांच घंटा बिजली बाधित रही। इससे रात दो घंटा बिजली नहीं आई और सुबह भी तीन घंटा बिजली गायब रही। हालांकि बाद में बिजली सुचारू रूप से चली।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11 बजे ओवरलोडिंग की वजह से केबल बॉक्स फुंक गया। इससे सहसवान कस्बे की बिजली ठप हो गई। जब एक घंटा तक आपूर्ति नहीं आई तो कस्बे के लोग परेशान हो गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल करना शुरू कर दी। रात में ही केबल बॉक्स की मरम्मत शुरू कर दी गई। बावजूद इसके रात करीब दो घंटा तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह भी करीब तीन घंटा तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेई सतेंद्र कुमार का कहना है कि रात केबल बॉक्स में कमी आ गई थी। उसके बाद देहात वाले फीडर से बिजली शुरू कर दी गई थी। सुबह तक केबल बॉक्स की मरम्मत कर दी गई। केबल बॉक्स फुंकने से करीब 40 हजार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed