{"_id":"086804d621db6d4175f14e3e728873f2","slug":"sahaswan-got-dirt-on-chc-imposed-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान सीएचसी पर मिली गंदगी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान सीएचसी पर मिली गंदगी, लगाई फटकार
सहसवान (बदायूं)
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पहुंचकर जननी सुरक्षा योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय कर्मचारियों को लताड़ लगाई। व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग दिल्ली से जननी सुरक्षा योजना की सलाहकार डा. साफिया हक ने बरेली और लखनऊ की स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे जननी सुरक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के अंदर और बाहर व्याप्त गंदगी को देखकर डा. साफिया हक ने रोष जताया। अंदर बेड पर चादर नहीं बिछी थी। तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कई घंटों तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
निरीक्षण के दौरान गांव कमनपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र हरी सिंह ने जननी सुरक्षा केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क लेने का भी अरोप लगाया। टीम ने पीड़ित से शिकायती पत्र लेकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ डा. रहीश अहमद और बरेली से स्वास्थ्य विभाग के डा. नरेन्द्र कुमार, डा. शाहिद हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैरहाजिर कर्मियों का वेतन काटने की संस्तुति
सहसवान (बदायूं)। एसडीएम जंगबहादुर यादव ने शुक्रवार को विद्युत उपखंड केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया। जेई समेत पांच कर्मचारी गैर हाजिर मिले। एसडीएम यादव ने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों की एक दिन के वेतन कटौती की विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर संस्तुति की है।
साढ़े दस बजे एसडीएम यादव केन्द्र पहुंचे, वहां एसडीओ वीके आर्य, जेई संतोष कन्नौजिया, दिलीप कुमार, सुदेश कुमार, श्यामा देवी गैरहाजिर मिले। वहीं तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही शेडयूल के मुताबिक बिजली न दिए जाने और बार-बार हो रही ट्रिपिंग पर नाराजगी जताई।
एसडीएम जंगबहादुर यादव ने बताया कि एसडीओ और जेई समेत सभी गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के एक दिन के वेतन कटौती की विभागीय उच्चाधिकारियों को संस्तुति की गई है।
------------------------------------------------------