फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahaswan bus stand helpless due to neglect

Budaun News: उपेक्षा के कारण बेबस सहसवान का बस स्टैंड

Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sahaswan bus stand helpless due to neglect
जावेद इकबाल।
सहसवान। नगर का रोडवेज बस स्टैंड करीब डेढ़ दशक से उपेक्षा के कारण बेबस हो गया है। निष्प्रयोज्य होने के कारण बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो चुकी है। इस कारण रोडवेज की बसें यहां न आकर हाईवे से ही गुजर जाती हैं। इससे रात में बाहर से आने वाले यात्रियों खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से सामान लाने वाले नगर के व्यापारियों को भी काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन

सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण वर्ष 1962 में कराया गया था तब यहां स्टेशन इंचार्ज, लिपिक, चौकीदार की तैनाती थी तो कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साल 2000 तक स्टैंड की हालत ठीक रही। उस समय न केवल दिल्ली और बदायूं जाने वाली बसें स्टैंड पर होकर जाती थीं, बल्कि यहां से मुरादाबाद, अलीगढ़, रामपुर आदि स्थानों के लिए भी बसों का संचालन होता था। धीरे-धीरे बस स्टैंड की हालत खस्ता होती चली गई। पहले यहां से बसों का संचालन बंद हुआ, उसके बाद दिल्ली-बदायूं जाने वाली बसें भी स्टैंड पर आना बंद हो गईं तब से बस स्टैंड खंडहर बना पड़ा है। हाल ये है कि शाम होते ही यहां नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लगने लगता है। पिछले करीब 10 सालों से नगर के लोगों के साथ साथ स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों की ओर से कई बार इस समस्या को उठाया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

जावेद इकबाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed