फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sage Agastya gave Rama an infallible arrow and advised him to go to Panchavati.

Budaun News: अगस्त ऋषि ने राम को अमोघ बाण देकर पंचवटी जाने की दी सलाह

Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sage Agastya gave Rama an infallible arrow and advised him to go to Panchavati.
पंचवटी में राम, लक्ष्मण सीता। संवाद
बदायूं। बिसौली की रामलीला में शनिवार की रात अगस्त ऋषि आश्रम एवं पंचवटी आगमन प्रसंग का मंचन किया गया। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में राम अगस्त ऋषि के आश्रम पहुंचे। ऋषि ने उन्हें अमोघ बाण प्रदान किया और पंचवटी जाने की सलाह देते हुए कहा कि गोदावरी तट पर रमणीक स्थान है। जहां जाकर आप ऋषि मुनियों की रक्षा करें और भृगु व गौतम ऋषि के श्राप से उस क्षेत्र का उद्धार करें। कलाकारों के प्रभावशाली संवाद, भावपूर्ण अभिनय और संगीत की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंचन में राम की भूमिका विनायक मिश्रा, लक्ष्मण की भूमिका प्रीश पाराशरी तथा सीता की भूमिका उपलक्ष्य मिश्रा ने निभाई। वहीं सुतीक्षण ऋषि की भूमिका सुमित मिश्रा ने प्रस्तुत की। मंचन के साथ-साथ मेले में लगे झूले, चरखा ब्रेकडांस और सजी-धजी दुकानों ने आकर्षण बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में जुगनू एंड जादूगर लखनऊ द्वारा प्रस्तुत जादू शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया प्रतिदिन हो रही लीलाओं का उद्देश्य समाज में धर्म, प्रेम और मर्यादा के संदेश को फैलाना है। श्रद्धालुओं ने मंचन की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि आगामी मंचन में सूर्पणखा आगमन एवं खर-दूषण वध प्रसंग का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed