{"_id":"6af76b9db120deabdc0255c2","slug":"four-youths-entered-a-house-and-molested-an-aunt-and-her-niece-badaun-news-c-123-1-ba11032-177542-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसे चार युवकों ने बुआ-भतीजी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसे चार युवकों ने बुआ-भतीजी से की छेड़खानी
विज्ञापन
दातागंज। नगर के एक मोहल्ले में अपराधिक प्रवृत्ति के चार युवकों ने एक घर में घुसकर बुआ-भतीजी के साथ छेड़खानी की। दोनों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
21 वर्षीय एक पीड़िता ने दातागंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8:00 बजे वह अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान शराब के नशे में मोहल्ले के चार युवक घुस आए। आरोप है कि चारों ने उनके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर परिजन और मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए।
आरोपी युवकों ने इन लोगों के साथ मारपीट की। पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। आरोपी ने चेहरे पर घूसा मारा, जिससे एक दांत टूट गया। पीड़िता के भाई ने बताया कि वह आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने छत से पथराव कर दिया। पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी युवक अपनी एक बाइक भी छोड़ गए थे, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज गुप्ता और अनमोल शर्मा के विरुद्ध छेड़खानी करने, धमकी व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद दो युवकों का आपराधिक इतिहास बताया गया है, उसे भी खंगाला जा रहा है।