{"_id":"d8b1321159d1f722e79e0fdb9c686138","slug":"sagar-sharma-donate-his-body-to-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को सौंपा सत्य सागर शर्मा का मृत शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को सौंपा सत्य सागर शर्मा का मृत शरीर
बदायूं।
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहदानी 95 वर्षीय पूर्व सीडीओ पंडित सत्यसागर शर्मा का निधन होने पर उनके पुत्र अजय सागर शर्मा तथा पौत्र सौरभ शर्मा ने उनका मृत शरीर श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली को सौंप दिया। कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर उदय भास्कर मिश्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
भारतीय शौर्य संस्थान के संस्थापक डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने बताया कि जीवनभर अपनी संपूर्ण पेंशन गरीब बच्चों को बांटने वाले पंडित सत्य सागर शर्मा ने भारतीय शौर्य संस्थान के तत्वावधान में मई 2011 में नोटरी पब्लिक नेतराम वर्मा के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत करके शरीर दान की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की थी और अपनी पत्नी पुष्पा शर्मा के साथ जाकर मेडिकल कॉलेज में जमा किया था। सत्य सागर शर्मा जिले के प्रथम व्यक्ति हैं जिनका शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया है। श्री मिश्र ने बताया कि जिले में25 देहदानी रहे हैं। इसमें से सतेती निवासी रवींद्र सिंह सोलंकी का निधन एक्सीडेंट में होने पर देहदान नहीं हो सका था। बताया कि वयोवृद्ध सत्य सागर शर्मा की दिली इच्छा थी कि उनके शरीर से कॉर्निया के अलावा यकृत, गुर्दे, आंत आदि दान कर दी जाएं।