{"_id":"6a21c13d6cf3d725d2050f73","slug":"sadar-mla-meets-chief-minister-demands-construction-of-a-park-in-the-city-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165457-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की भेंट, शहर में पार्क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की भेंट, शहर में पार्क बनवाने की मांग
विज्ञापन
लखनऊ में सीएम याेगी से मिलते सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता। स्रोत- स्वयं
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित कई मांग पत्र सौंपे।
विधायक ने बताया कि शहर में सार्वजनिक पार्क के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिला कारागार की खाली पड़ी भूमि को नगर विकास विभाग को हस्तांतरित कर उस पर एक सार्वजनिक पार्क विकसित करने की मांग की। इससे शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में माध्यमिक शिक्षा की कमी की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कई गांवों में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट विद्यालयों के अभाव से विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं, को दूर जाना पड़ता है। उन्होंने नाई, मोहम्मद नगर सुलरा, रुखड़ा खोला, रैपुरा, ददमई और गोठा सहित अन्य क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूलों के निर्माण की मांग रखी। विधायक ने नगर पंचायत दहगवां में अग्निशमन केंद्र की स्थापना का मुद्दा भी उठाया।