{"_id":"6ab41ea5109cbf5ad90dd349","slug":"rupali-and-ananya-selected-in-state-level-gymnastics-badaun-news-c-123-1-bdn1037-173770-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रदेश स्तरीय जिमनास्टिक में रुपाली और अनन्या चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रदेश स्तरीय जिमनास्टिक में रुपाली और अनन्या चयनित
विज्ञापन
रूपाली, खिलाड़ी
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता के बरेली में ट्रायल हुए थे। ट्रायल में बदायूं की दो महिला खिलाड़ियों रुपाली और अनन्या का मंडल स्तरीय टीम में चयन हुआ है।
बरेली में आयोजित चयन ट्रायल में सीनियर पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में चयनित सभी छह खिलाड़ी बरेली के हैं, जबकि महिला वर्ग में दो खिलाड़ी बरेली की और दो खिलाड़ी बदायूं की चयनित हुई हैं। जिले की चयनित दोनों महिला खिलाड़ियों में रुपाली तथा अनन्या शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिमनास्टिक कोच मधुकर महेंद्र मुर्मू की प्रशिक्षण में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं।
अब दोनों खिलाड़ी प्रयागराज में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच मधुकर महेंद्र मुर्मू ने दोनों चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि यह चयन बदायूं में जिमनास्टिक के विकास और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का सकारात्मक परिणाम है। संवाद