फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Running paper Sirsa Khurd The Health Center

कागजों में चल रहा सिरसा खुर्द का स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 16 Feb 2016 07:57 PM IST
जरीफनगर (बदायूं)
जरीफनगर (बदायूं) Updated Tue, 16 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया उपलब्ध कराने के लिए भले ही शासन गंभीर हो गया हो, लेकिन यह योजनाएं प्रशासनिक उदासीनता के कारण दम तोड़ रही हैं। गांवों में बने उप स्वास्थ्य केंदों पर न तो लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिल रही है और न ही  टीकाकरण ओर प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध हो पा रही है। दहगवां ब्लाक के गांव सिरसाखुर्द के उप स्वास्थ्य केंद्र का खस्ता हालत बदहाली की कहानी को खुद ही बयां कर रहा है।
केंद्र पर एएनएम न मिलने से वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया नहीं कराया जा पा रहा है। इस बारे में पूर्व ग्राम प्रधान रामचरन शाक्य बताते हैं कि उप स्वास्थ्य केंद्र तो सिर्फ नाम का है। यहां न तो चिकित्सक आते हैं और न दवाइयां हैं। कार्यरत एएनएम अधिकांश समय नहीं आती हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के प्रसव भी केंद्रों पर नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने दी सफाई
दहगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश रोशन ने सफाई देते हुए बताया कि गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण की सुविधाएं एएनएम क्षेत्रीय लोगों को प्रदान करती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को उप स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आने का काम किया जाता है और वहां उनका टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed