{"_id":"61abb8bdc5e9ac4c5c50341f","slug":"rudra-yagya-started-to-make-yogi-cm-again-badaun-news-bly468222312","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को फिर सीएम बनाने के लिए रुद्र यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी को फिर सीएम बनाने के लिए रुद्र यज्ञ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। योगी आदित्यनाथ को फिर सीएम बनाने की कामना को लेकर छह दिवसीय रुद्र महायज्ञ से पूर्व ग्राम हतसा में पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा के साथ विद्वान आचार्य व ग्रामीण साथ चल रहे थे।
रुद्र यज्ञ आयोजन समिति हतसा के तत्वाधान में योगी आदित्यनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर यज्ञ कराया जा रहा है। एमएफ मार्ग स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हो गया। समापन नौ दिसंबर को भंडारे के साथ होगा। शनिवार को पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने गांव में कलशयात्रा निकाली। कार्यक्रम आयोजक पुनीत शंखधार ने बताया कि यज्ञ में पंचायती आनंद अखाड़ा काशी के महंत रामानंद गिरि महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। कलशयात्रा के दौरान चंद्रपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, दिलीप मिश्रा, अरुण शर्मा, रामदेव मिश्रा, आकांक्षा शर्मा, शिवम शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद