फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RSS, VHP worshiped Akshat Kalash

Budaun News: आरएसएस, विहिप ने किया अक्षत कलश का पूजन

Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
RSS, VHP worshiped Akshat Kalash
बिरुआबाड़ी मंदिर में सामूहिक हवन में आहुति देते लोग।
बदायूं। बिरुआबाड़ी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद बदायूं के तत्वावधान में अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के उपलक्ष में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश एवं हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
विज्ञापन

इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल कुमार ने कहा कि 496 वर्ष के लंबे इंतजार के पश्चात अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राकट्य स्थल पर मंदिर बनने के अवसर पर राम लला विराजमान विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस उल्लास पर्व के अवसर पर पूरे देश में घर घर दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक नगर एवं ग्राम सभा में 11-11 लोगों की टीम गठित की जा रही है। ये टीमें एक से 15 जनवरी तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत अक्षत, श्रीराम का चित्र एवं पत्र के माध्यम से चार लाख हिंदू परिवारों को अयोध्या चलने का आमंत्रण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर के लोगों ने अक्षत कलश का पूजन किया। उसके बाद हवन प्रारंभ हुआ। मुख्य यजमान नीरज कोचर, नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता आदि रहे। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग संचालक सुनील कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश मौर्य, जगजीवन राम, विचित्र सक्सेना, घनश्याम, राजकुमार सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed